फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों ने बदला पैंतरा, अब छोटे वाहनों में हो रहा तस्करी का प्रयास,

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राज्य के प्रवेशद्वार लखनपुर से पशु तस्करी का प्रयास करने की फिराक में दो वाहनों को आबकारी विभाग, सीआरपीएफ और पुलिस ने संयुक्त अभियान के दौरान पकड़ लिया। इस दौरान पांच मवेशी मुक्त कराए गए हैं। पशु तस्कर अब बड़े वाहनों का इस्तेमाल करने की बजाए छोटे वाहनों का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार मवेशी तस्करों ने अपने पैंतरे को बदलते हुए इस बार टोल प्लाजा के रास्ते छोटे वाहनाें में पशुओं की तस्करी का प्रयास किया। 16 और 17 मार्च की मध्यरात्रि 12 बजे के लगभग कार जीप काउंटर पर तैनात गार्ड ने सतर्कता दिखाते हुए अपनी टीम, सीआरपीएफ और पुलिस की मदद से दो वाहन चालकों को मौके पर ही दबोच लिया। दोनों वाहनों की तलाशी में पांच मवेशी बरामद हुए। तस्करी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे वाहनों की पंजीकरण संख्या जेके02एजी-5947 और जेके11ए-0502 है। सवारी वाहनों में डालकर पशुओं को टोल प्लाजा के रास्ते तस्करी करने का यह पहला मामला प्रकाश में आया है, जबकि अक्टूबर 2017 से अब तक टोल प्लाजा के रास्ते विफल किया गया पशु तस्करी का यह चौथा मामला है।
उल्लेखनीय है कि आबकारी विभाग ने इन पशु तस्करों की जबरन तस्करी करने की कोशिशों को नाकाम करने के लिए फरवरी की शुरुआत से ही व्यापक इंतजाम किए थे, जिसमें सीआरपीएफ की तैनाती, रात में मात्र एक लेन से ही वाहनों को जाने की अनुमति देना, बैरियर लगाना और बड़े वाहनों को आड़ा तिरछा खड़े कर पशु तस्करों को काबू करने की कोशिश की जा रही थी। शुरुआती दिनों में पशु तस्करों ने कई बार चुनौती देते हुए नाका तोड़ने की कोशिश भी की, जिसके बाद इंतजाम और पुख्ता कर दिए गए थे। इस पूरे अभियान को डीसी टोल पोस्ट विशेष पाल महाजन की देखरेख में स्टाफ सदस्यों ने अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें