फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने छुड़ाए पांच मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पशु तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत हटली पुलिस चौकी की टीम ने पांच मवेशियों को छुड़ाया। सोमवार तड़के नाके के दौरान खरोट मोड़ के पास एक वाहन को जांच के लिए रोका गया। इस दौरान वाहन का चालक भागने में सफल हो गया। लेकिन पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हटली पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर विशाल अपनी टीम के साथ जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर खरोट मोड़ के पास नाके पर तैनात थे। इसी दौरान उन्होंने एक लोड कैरियर पीबी35क्यू- 8230 जो पंजाब की ओर से आ रहा था उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वाहन चालक वाहन को नाके से पहले ही रोक कर पुलिस टीम को देखते ही भाग निकला। पुलिस टीम ने वाहन की तलाशी ली, तो उसमें पांच मवेशी पाए गए। पुलिस टीम ने वाहन को सीज कर चौकी ले आई और मवेशियों को मुक्त करवाया। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू ेकर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें