कठुआ। राजबाग थाना क्षेत्र के अधीन पड़ते इलाका बोडा से एक व्यक्ति के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। व्यक्ति की पत्नी दर्शना देवी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि 8 मार्च को उसका पति कठुआ गया था और उसके बाद से वह घर पर वापस नहीं आया। रिश्तेदार और आस पड़ोस में पूछताछ के बाद जब उसका कुछ पता नहीं चला तो सोमवार को महिला ने अपने पति के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। लापता व्यक्ति की पहचान बाबू सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो