कठुआ। जिला पुलिस ने 45 लीटर अवैध शराब के साथ महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सक्ता चक और कंगड़याल में की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारी के अनुसार सक्ता चक में गश्त के दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे एक व्यक्ति को देखा, जो नहर के पास ढाबे के पीछे लोगों को शराब बेच रहा था। जांच के दौरान उससे एक प्लास्टिक की कैनी में 20 लीटर शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान तरसेम कुमार निवासी बीको ब्रिज अमृतसर के रूप में हुई है, जो सक्ता चक में अस्थायी रूप से रह रहा है। एक अन्य मामले में पुलिस ने सुमन देवी निवासी कंगडयाल को 25 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है। संवाद