फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनी में देवदार की लकड़ी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। वन विभाग ने बनी फारेस्ट रेंज में वन संपदा की अवैध रूप से तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया है। मंगलवार रात बनी पुलिस के सहयोग चलाए गए अभियान के दौरान विभाग के कर्मचारियों ने देवदार की लकड़ी की तस्करी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात को वन रक्षकों ने पनियालग के पास स्थानीय निवास भारत भूषण पुत्र ओम प्राकेह को देवदार की लकड़ी के साथ पकड़ लिया और लकड़ी को जब्त कर लिया। इस बीच वन रक्षकों ने आसपास के क्षेत्रों के कर्मचारियों को सतर्क किया और रेंज अधिकारी बनी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाने के साथ आरोपी से पूछताछ की। जिसकी निशानदेही पर गणेश पुत्र ठाकुर दास निवासी कांथल बनी की पशुशाला की तलाशी ली। वहां से भी देवदार की लकड़ी बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रेंज अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों से 7.24 सीएफटी की कुल 11 स्कैंटलिंग (लकड़ी) को जब्त किया है, जिसे बनी स्थित विभाग के कार्यालय लाया गया है। औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद इमारती लकड़ी के स्रोत और यह कितनी पुरानी है, इसकी जानकारी के लिए आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बता दे कि स्थानीय लोगों को पहले ही डीएफओ बसोहली और रेंज ऑफिसर के नेतृत्व में विभिन्न बैठकों के माध्यम से इस तरह की गतिविधियों में शामिल नहीं होने और इस पर अंकुश लगाने में विभाग का सहयोग करने के लिए कहा जा चुका है। इसके अलावा जंगल के पेड़ों की कटाई को रोकने के लिए बनी रेंज के वनकर्मियों, फोरेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स को स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय बनाकर कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें