फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात चार दुकानों के शटर टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर और उसके आसपास के इलाकों में लगातार चोरियों का सिलसिला जारी है। शहर से सटे कालीबड़ी में बीती रात दो दुकानों के शटर तोड़कर चोर लाखों का सामान और नकदी ले गए। वहीं लोगेट मोड़ के पास भी इसी तरह दो दुकानों के शटर चोरों ने तोड़ दिए। मगर यहां, शटर तोड़ने तक ही चोर सीमित रहे। चारों घटनाओं के बाद पुलिस की कार्रवाई केवल घटनास्थल पर जाकर मामला दर्ज करने तक ही सीमित रहा है। पुराने मामलों में भी अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

कालीबड़ी में बाइक मरम्मत का काम करने वाले राकेश कुमार ने बताया कि उनकी दुकान के साथ अन्य तीन दुकानों के शटर जिस प्रकार से तोड़े गए हैं। उससे लगता है कि चोरी की इन तीनों वारदातों को अंजाम देने वाला एक ही गिरोह है। उन्होंने बताया कि मरम्मत की दुकान होने के कारण चोरों को उनकी दुकान से कोई नकदी नहीं मिली है, लेकिन अपने साथ चोर लाखों कीमत के पार्ट्स ले गए हैं। वहीं उनकी दुकान के साथ आयुर्वेदिक उत्पादों की दुकान वंदना देवी की है। उनके यहां से चोर करीब 25 हजार रुपये का सामान व दुकान के गोल्लक में रखे पांच हजार रुपये ले गए हैं। वहीं लोगेट मोड़ में किराना की दुकान में चोरी हुई।
दुकानदार प्रीतम दास चौधरी ने बताया कि उनके मोहल्ले के लोग सुबह जब टहलने निकले तो दुकान का शटर खुला होने की जानकारी दी। सुबह पांच बजे जब वह दुकान पहुंचे तो उन्होंने देखा की सामान बाहर बिखरा पड़ा था। उनकी अपनी दुकान से लगी जोगिंदर सिंह की मिठाई की दुकान का भी शटर टूटा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उन्होंने बताया कि करीब तीन माह पूर्व भी इसी तरह से उनकी दुकान में चोरी हुई थी। जिसमें उन्हें करीब 35 से 40 हजार का नुकसान हुआ था। उस घटना के बाद वह दुकान में पैसा नहीं छोड़ते। चोरों ने शटर तोड़कर तलाशी ली, लेकिन कोई सामान नहीं उठाया है।
विज्ञापन

कालीबड़ी निवासी व नगरी ब्लॉक से जिला विकास परिषद सदस्य संदीप मजोत्रा ने कहा कि अभी तक शहर व आसपास के इलाकों में नशीले पदार्थों का कारोबार व पशु तस्करी जैसे अपराध ही होते थे। लेकिन अब लगातार हो रही चोरियों से साफ हो गया है कि कठुआ में अपराध पर अंकुश लगाने में जिला पुलिस पूरी तरह से फेल है। पुलिस को एक बार फिर से अपने सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें