फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित पेयजल आपूर्ति की जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। गर्मी की शुरुआत होते ही भड्डू पंचायत में पेयजल आपूर्ति चरमरा गई है। नतीजतन गांव के करीब 7000 लोगों को पानी के टैंकर मंगवाकर पानी पीना पड़ रहा है। पंचायत के सरपंच जगदीश चंद्र शर्मा ने बताया कि गांव में चौथे या पांचवें दिन पेयजल आपूर्ति की जाती है, जो नाकाफी है। इस कारण गांव के लोग काफी परेशान रहते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि अधिकारी और कर्मचारी समस्या का समाधान करने के लिए गंभीर नहीं हैं। सरपंच और अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि कई महीनों से लोग नियमित पेयजल आपूर्ति की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस है। सरपंच ने कहा कि नियमित पेयजल आपूर्ति न होने से लोगों को गांव में स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों की तरफ रुख करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अभी गर्मियों के मौसम की शुरुआत हुई है और शुरुआती दिनों में ही लोगों को खासी दिक्कत हो रही है।
सरपंच ने कहा कि कई स्थानों से पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है और लीकेज के कारण कई सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद होता है। इस बारे में भी अवगत कराया गया लेकिन पाइप लाइन लीकेज अभी तक ठीक नहीं किया गया है। लोगों ने जिला उपायुक्त से मांग किया है कि पंचायत में हर दिन नियमित पेयजल सप्लाई सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में जल शक्ति विभाग बिलावर के एईई अनिल जंजुआ से संपर्क किया और संदेश के माध्यम से भी अधिकारी को समस्या के बारे में अवगत कराया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें