फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने मकान व खेतों में लगी मोटरें चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर में चोरियाें का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार रात चोरों ने शहर के वार्ड 15 पटेल नगर में सूने घर को निशाना बनाया। यहां से सोने और चांदी के जेवर समेट ले गए। वहीं शहर के निचले क्षेत्र में किसानों की सिंचाई के लिए लगाई चार मोटरें में भी ले गए हैं।
विज्ञापन

पटेल नगर में हुई चोरी की घटना की सूचना पीड़ितों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। गृह स्वामी भारत विकास ने बताया कि वह किसी काम से रविवार की शाम जम्मू गए थे। इस दौरान उनकी पत्नी भी अपने मायके में चली गईं। सोमवार सुबह करीब 6 बजे जब वह वापस आईं तो देखा घर पर लगा ताला गायब था। वहीं घर के अंदर रखा सारा सामान बिखरा था।
चोरी की घटना की आशंका होने के बाद उनकी पत्नी ने उन्हें फोन पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चोर घर के अंदर रखे सोने और चांदी के जेवरात के साथ करीब दस हजार रुपये नगद ले गए हैं। वहीं शहर के निचले इलाके में किसानों की सिंचाई के लिए लगाई गई चार मोटरें भी चोर ले गए हैं। रविवार की रात हुई इस घटना के बाद कठुआ थाना पहुंचे किसानों ने शिकायत दर्ज कराई है। कठुआ थाना पहुंचे किसानों में शामिल राबिन सिंह ने बताया कि बीती रात हुई इस चोरी की घटना से पहले भी चोरों ने किसानों की पांच मोटरें ले गए हैं। जिसका आज तक कुछ पता नहीं चला है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस जल्द चोरों की तलाश कर उनकी मोटरें बरामद नहीं करती तो आने वाले दिनों में प्रभावित किसान पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें