फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वाहनों से छह मवेशी करवाए मुक्त, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। लखनपुर पुलिस ने मवेशी तस्करी के तीन अलग-अलग प्रयासों को विफल करते हुए बुधवार को छह मवेशियों को तस्करों के चुंगल से मुक्त कराया है। इस मामले में पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लखनपुर पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर पड़ोसी राज्य पंजाब से जम्मू-कश्मीर में आने वाले तीन अलग-अलग वाहनों को नाका लगाकर रोका। जिसमें एक लोडर में जांच के दौरान दो मवेशी लदे मिले। जिसके बाद पुलिस ने वाहन के चालक मोहम्मद इकबाल पुत्र अब्दुल गनी निवासी दलवाह तहसील गूल जिला रामबन को मवेशियों की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य मामलों में पुलिस दो अन्य लोडर से चार और मवेशी बरामद किए। पुलिस के अनुसार उक्त दोनों ही वाहनों के चालक पुलिस का नाका देखकर अपने वाहनों को नाके से पहले ही रोककर अंधेरे का लाभ उठाते भागने में कामयाब रहे है। फिलहाल इन तीनों मामलों में पुलिस ने कुल छह मवेशी बरामद करने के बाद वाहनों को भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें