कठुआ। आबकारी विभाग की टीम ने जिला के तीन अलग-अलग गांवों में कार्रवाई करते हुए साढ़े नौ सौ किलोग्राम लाहन को बरामद किया, जिसे बाद में नष्ट कर दिया गया।
आबकारी आयुक्त राहुल शर्मा के निर्देश पर कार्रवाई करने पहुंची टीम का नेतृत्व कर रहे आबकारी इंस्पेक्टर अरुण कुमार और रजी अहमद की टीम ने सुंजवा, बिरसो चक और टांडा इलाके में कार्रवाई की। इस दौरान बरामद लाहन को नष्ट कर दिया गया। संवाद