फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट, वुशु और जूडो के लिए प्रतिभागियों का हुआ चयन

विज्ञापन
राजकीय डिग्री कॉलेज में क्रिकेट के ट्रायल में हिस्सा लेते प्रतिभागी, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। जिले में जोन स्तरीय इंटर स्कूल खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन जारी है। मंगलवार को कठुआ जोन में क्रिकेट, जूडो और वुशु के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

राजकीय डिग्री कॉलेज में अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग क्रिकेट के लिए खिलाड़ी चुने गए। वहीं, मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के जूडो और वुशु मुकाबलों के लिए खिलाड़ियों का चयन हुआ। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग अधिकारी सुनील कुमार की देखरेख में हुईं इन गतिविधियों के दौरान राजकीय डिग्री कॉलेज में कॉलेज के शारीरिक शिक्षा निदेशक डॉ. जेएस सूदन और हायर सेकेंडरी स्कूल में स्कूल के प्राचार्य संजीव वैद्य ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर उपस्थित विभाग के शारीरिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि दोनों ही स्थानों पर हुई चयन प्रक्रिया में 133 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें