फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया में वायरल हुआ रिश्वत लेने का वीडियो

Mon, 13 Jun 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
logo - फोटो : Demo
विज्ञापन
जिला सचिवालय के टीएसओ कार्यालय में तैनात एक महिला कर्मी का संदेहास्पद रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट पर वायरल हो गया। ऐसा आरोप है कि महिला किसी व्यक्ति से राशन कार्ड बनाने के लिए रिश्वत ले रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला उपायुक्त ने महिला कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही जांच बैठा दी गई है।
विज्ञापन


दरअसल, जिला सचिवालय के टीएसओ कार्यालय में तैनात एक महिला कर्मी का वीडियो व्हाट्सएप और फेसबुक पर वायरल हो गया था। इसके बाद से शहर में यह लगातार चर्चा का विषय बन गया था। इस संबंध में जिला उपायुक्त रमेश कुमार ने बताया कि

जांच प्रक्रिया तक कर्मचारी को निलंबित रखने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि खाद्य आपूर्ति एवं जन वितरण विभाग के सहायक आयुक्त ने निलंबन के आदेश जारी करते हुए निदेशक को भी इसकी जानकारी दे दी है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। यदि कर्मचारी दोषी पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें