कठुआ। जिले में विभिन्न जांच केंद्रों में शनिवार को 59 लोगों को संक्रमित पाया गया। वहीं प्रदेश के बाहर से जम्मू-कश्मीर में आ रहे लोगों की लखनपुर में हुई जांच के दौरान 186 लोग संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार को कुल 65 सौ लोगों की जांच की गई।
संक्रमित लोगों में कठुआ के 14, परोल के 22, हीरानगर के 13, बिलावर में छह और बसोहली में चार लोगों को संक्रमित पाया गया है। उधर, लखनपुर कॉरिडोर पर संक्रमित पाए गए लोगों में 75 पंजाब, दो बिहार, दो उत्तर प्रदेश, दो राजस्थान, 13 हिमाचल और दो दिल्ली के साथ-साथ अन्य जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों से हैं।
पूर्व में संक्रमित लोगों की रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा 612 है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान और जांच तेज कर दी गई है।