फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के साथ किए कथित दुर्व्यवहार का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया रोष

विज्ञापन
पूर्व मंत्री के साथ हुए कथित दुर्व्यहार के विरोध में एसएसपी कार्यालय के समक्ष नारेबाजी करते कां? - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। गत दिवस गुज्जरू नगरोटा ब्लॉक के जिला विकास परिषद सदस्य नारायण दत्त त्रिपाठी द्वारा पूर्व मंत्री डा. मनोहर लाल शर्मा के साथ किए कथित दुर्व्यवहार का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ा रोष जताया है। शुक्रवार एसएसपी कार्यालय समक्ष जोरदार नारेबाजी करते कार्यकर्ताओं ने जिला विकास परिषद सदस्य पर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे बरनोटी ब्लॉक के बीडीसी अध्यक्ष बृजेश्वर सिंह इंदू ने इस घटना पर कड़ा रोष जताते हुए कहा कि अब भाजपा के शासन में विपक्ष को बोलने का भी हक नही दिया जा रहा है। गत दिवस की घटना भी इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री जो कि बिलावर क्षेत्र के लोकप्रिय नेता हैं उनके साथ किया गया व्यवहार किसी भी तरह से सभ्यता के दायरे में नही आता है। जिला विकास परिषद सदस्य द्वारा पूर्व
मंत्री पर किया हमले में वह बाल-बाल उनके सुरक्षा कर्मियों के कारण बचे हैं। अन्यथा जिला विकास परिषद के सदस्य के इरादे नेक नही थे। लिहाजा ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जाए। अगर ऐसा नही हुआ सत्ता के मद में चूर भाजपा ऐसे नेता जो कि आम लोगों की आकाक्षाओं पर खरे नही उतरे हैं। वह सस्ती लोकप्रियता को पाने के लिए किसी हरकत को अंजाम देने से पीछे नही हटेंगे।
विज्ञापन

वहीं इस मौके पर मौजूद जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सोशल मीडिया समन्वयक अनिल भारद्वाज ने लाखडी पंचायत में हुई घटना की निंदा करते पूर्व मंत्री डॉ मनोहर लाल शर्मा पर जिला विकास परिषद के सदस्य द्वारा कुछ लोगों के साथ हमला करने के मामले में एसएसपी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नही किया जाता तो वह दोबारा भी अपने इस तरह के मंसूबे को अंजाम दे सकते है।
वहीं एसएसपी रोमेश चंद्र कोतवाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बताया कि घटना उनके संज्ञान में है और वह इस बारे में एसडीपीओ बिलावर को निर्देश देकर मामले की पूरी जानकारी रखने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके बलबीर जसरोटिया, रविंद्र सिंह, कुलबीर सिंह पठानिया, मक्खन सिंह, विनय कुमार, सुरजीत कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें