फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। देश में लगातार बढ़ रही बेरोजगारी और कोरोना महामारी के बाद पेट्रोल डीजल एवं घरेलू खाद्य सामग्री की बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ा रोष जताया है। रविवार को शहर के आंबेडकर ब्रिज के पास कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार व जम्मू कश्मीर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पार्टी के एसके भंडारी ने कहा मोदी सरकार में डीजल, पेट्राल, रसोई गैस का मूल्य आम लोग के बजट से बाहर होता जा रहा है। इससे समाज का गरीब तबका सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। अच्छे दिन के वादे से बनी यह सरकार सिर्फ कागजी विकास के घोड़े दौडाए हैं। जिसके कारण लोगों को किसी भी तरफ से राहत नही मिल रही है। जिससे जनता में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।
वहीं वरिष्ठ नेता अनिल भारद्वाज ने केंद्र और जम्मू कश्मीर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार महंगाई के मामले में विफल है। जिससे आम लोग महंगाई की मार से मर रहे हैं। देश में पेट्रोल और डीजल के साथ अब खाने के तेल में प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। इसकी परवाह सरकार को नहीं है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी का ऐसा आलम है आए दिन युवा सड़कों पर उतर रहें है, जिन्हें उनका हक देने के बजाए सरकार उनकी आवाज को बंद कराने के लिए हर हथकंडे को अपना रही है। ऐसा ही हाल महिलाओं और किसान का है जिनकी सुध लेने वाला कोई नही है। इस मौके पर ओंकार मेहरा, राम लाल, राकेश कुमार अखिल मेहरा, बॉबी कुमार, रमेश कुमार, दानिश सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें