बिलावर। उपमंडल की सड़कों पर चलने वाले टिप्पर और ट्रैक्टर-ट्राली की वजह से दो पहिया वाहन चालकों को इन दिनों काफी परेशानी हो रही है। ये वाहन कंकर, बजरी व रेत आदि निर्माण सामग्री ढककर नहीं निकलते हैं। नतीजतन सामग्री सड़क पर गिरती है और लोगों को परेशानी होती है।
इस बारे में किशनपुर निवासी सचिन शर्मा, बिलावर निवासी बिल्लू राम, देवल निवासी अरुण कुमार और सुकराला निवासी संजय शर्मा ने बताया कि सरकारी आदेशों के अनुसार निर्माण सामग्री को ढककर चलने के आदेश हैं। जिसकी सरेआम अवहेलना की जा रही है। कंकर, पत्थर, बजरी और रेत सड़क पर गिरते रहते हैं। इसकी वजह से कई वाहन चालक चुटहिल हो चुके हैं। लोगों ने मांग की है के सरकारी आदेशों की अवहेलना करने वाले टिप्पर और ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। संवाद