फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपती गर्मी में पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बीते चार माह से शहर के वार्ड 16 के लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। अब जब बर्दास्त से बाहर होने लगा तो जल शक्ति विभाग से समस्या का समाधान करने की मांग की है। मंगलवार को विभाग के कार्यकारी अभियंता कार्यालय पहुंचे स्थानीय लोगों ने अपनी समस्या बताई। कहा कि जल्द ही समाधान न हुआ तो सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता कार्यालय पहुंचे स्थानीय लोगों का नेतृत्व कर रहे बसपा प्रदेश अध्यक्ष सोमराज मजोत्रा ने बताया कि चार माह पूर्व नगर परिषद की ओर से वार्ड 16 में डीप कवर्ड ड्रेन का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। जिसके चलते वहां लगी पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसे निर्माण कार्य होने का हवाला देकर अभी तक ठीक नहीं किया गया है। वहीं नगर परिषद की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते नाले का भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। जिसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बताया कि इस भीषण गर्मी में सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है।
इस बारे में स्थानीय लोग कई बार नगर परिषद और जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों से समाधान किए जाने की मांग कर चुके हैं। मगर दोनों ही विभाग लोगों की इस समस्या के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रहा है। जिसके कारण लोगों को मजबूर होकर कार्यकारी अभियंता कार्यालय आना पड़ा है। उन्होंने बताया कि समस्या सुनने के बाद कार्यकारी अभियंता ने एक सप्ताह के भीतर पाइप लाइन दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो प्रभावित लोग अपनी समस्या को लेकर सड़क पर उतर जाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। इस मौके पर सुरेंद्र पाल, किशोर कुमार, राकेश कुमार, हेमराज, रमन कुमार, पुष्पा देवी, सुषमा देवी, चंचला देवी, विशाल वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें