फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं खुलने देंगे शराब की दुकानें, पंचायत प्रतिनिधियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। मढ़ीन और हरिया चक में शराब की दुकानें खोलने का विरोध तेज होता जा रहा है। मंगलवार को मढ़ीन पंचायत के प्रतिनिधियों ने प्रदर्शन कर शराब की दुकानों को खोलने का विरोध किया।
विज्ञापन

सरपंच रितु बंदराल ने कहा कि तहसील में दो शराब की दुकानें खोलने की तैयारी चल रही है। जिसे हम खुलने नहीं देंगे। पहले भी इस क्षेत्र के लोगों ने शराब की दुकानों का कड़ा विरोध किया था। जिसकी वजह से आज तक यहां कोई भी दुकान नहीं खुल पाई। अब यहां फिर से दुकानें खोलने की कोशिश की जा रही है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा समाज को नशा मुक्त बनाने की बजाय सरकार युवाओं को इसमें धकेलने की कोशिश कर रही है। हम युवाओं का भविष्य तबाह नहीं होने देंगे और सभी पंचायतें मिलकर इसका विरोध करेंगे।
अगर शराब माफिया ने जबरदस्ती कोशिश की तो उनका मुकाबला करने में भी हम पीछे नहीं रहेंगे। प्रदर्शन में शामिल समाज सेवक मखनी बंदराल ने कहा किसी भी कीमत पर शराब की दुकान नहीं खुलने देंगे। दुकानें खुलने से रोकने के लिए हाईवे जाम करना पड़ा तो करेंगे। प्रदर्शन में नायब सरपंच सुमित सिंह, पंच करतार चंद, प्रीतम दास, कृष्ण चंद्र, कुसुम गुप्ता, कमलेश देवी, सोनू देवी, मंजू बाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें