फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुग्गन ब्लॉक में 26 विकास कार्य देखे, कई जनता को समर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले ग्रामीण स्तर पर हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण और उन्हें जनता को समर्पित करने का काम भी तेज हो गया है। बनी सब डिवीजन के दूर दराज डुग्गन ब्लॉक में शनिवार को बीडीओ जोगिंद्र लाल ने स्थानीय सरपंच, बीडीसी के साथ निरीक्षण किया। इलाके के 26 विकास कार्यों का निरीक्षण किया और पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से पूरे हुए काम जनता को समर्पित भी किए।
विज्ञापन

बीडीओ डुग्गन जोगिंद्र लाल ने बताया कि बाड़ी, डुग्गन, ढग्गर के इलाकों में कैपेक्स बजट के तहत 26 कार्यों की जांच की गई है। इस दौरान बीडीसी अध्यक्ष और सरपंचों ने कई कार्य जनता को समर्पित भी किए हैं। बाड़ी में तीन लाख की लागत से तैयार पर्यटन हट, दुलंगल पंचायत घर की मरम्मत, धमान मिडिल स्कूल की मरम्मत, ढग्गर धमान में पर्यटन हट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें