फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसोहली में निकाली स्वच्छ भारत मिशन रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। नगर कमेटी बसोहली के साथ छात्राओं ने शुक्रवार को स्वच्छता जागरुकता रैली निकाली। नगर कमेटी कार्यालय के समीप से रैली शुरू हुई और बस अड्डे, मुख्य बाजार से होते हुए गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल के प्रांगण में पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के माध्यम से छात्राओं ने स्थानीय दुकानदारों, लोगों, राहगीरों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही पॉलीथिन के प्रयोग से बचने की भी अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं ने स्वच्छता पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में भाग लेने बाले प्रतिभागियों को नगर कमेटी के अध्यक्ष सुमेश सपोलिया ने सम्मानित किया। संबोधित करते हुए नगर कमेटी के अध्यक्ष सुमेश सपोलिया ने कहा कि स्वच्छता मानव जीवन का अभिन्न अंग है, ऐसे में हमें इसे लेकर हमेशा सचेत रहने की जरूरत है। स्वच्छता अपनाकर हम कई तरह की बीमारियों को मात दे सकते हैं। वहीं लोगों से अपील किया कि कचरा खुले में न फेंके। सभी लोग बसोहली नगर को स्वच्छ रखने के लिए अपनी जिम्मेदारी भी समझें। इस अवसर पर जूट के बैग भी बांटे गए। बसोहली नगर के पार्षद, नगर कमेटी के ईओ पीआर सांगडा, गर्ल्स हाई स्कूल के शिक्षक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें