फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण की समस्या पर भड़के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर से सटे मरोली औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण से परेशान स्थानीय लोगों ने प्रदूषण नियंत्रण विभाग के खिलाफ रोष जताया है। प्रदूषण नियंत्रण किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को नारेबाजी कर चेतावनी दी कि अगर जल्द इस पर काबू नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में लोग इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन होगा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय जनता दल के नेता मनोहर डोगरा ने कहा कि उद्योग किसी भी इलाके के विकास और सुविधाओं को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। लेकिन इसके विपरीत मरोली में लगे उद्योग इस इलाके में रहने वाले लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। क्योंकि इससे होने वाला प्रदूषण फसलों और वनस्पतियों को प्रभावित कर रहे हैं।
वहीं छोड़े जाने वाला दूषित पानी उनके मवेशियों को बीमार कर रहा है। लेकिन औद्योगिक क्षेत्र में स्थित प्रदूषण नियंत्रण विभाग कार्यालय के अधिकारी लोगों की इस समस्या से आंखें मूंदे हैं। जिसके कारण लोगों को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर औद्योगिक इकाईयों के कारण पर्यावरण को हो रहे नुकसान के प्रति विभाग ने जल्द कोई कदम नहीं उठाया तो आने वाले दिनों में आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें