फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरथल में ले सकेंगे अब बर्फ से लदे पहाड़ों का मजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बनी भद्रवाह मार्ग पर बर्फ हटाने का काम बीते सप्ताह शुरू हो गया था। लोआंग से सरथल के बीच सड़क मार्ग से बर्फ हटा ली गई है। इसके साथ ही जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सरथल के लिए भी सड़क से बर्फ हटाकर यातायात को बहाल कर दिया गया है। बीआरओ की तरफ से अब सरथल और भद्रवाह दोनों ओर से बर्फ हटाने के काम में तेजी लाई जाएगी, ताकि मौसम की अनुकूलता को देखते हुए बनी भद्रवाह पर यातायात बहाल करने के साथ ही काम में और भी तेजी लाई जा सके।
विज्ञापन

बीआरओ की मशीनों ने खड़कल से सरथल के बीच जमा बर्फ को हटाने का काम शनिवार को पूरा कर लिया। मार्च महीने में ही अब पर्यटक सरथल में बर्फ का मजा ले सकेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बनी सरथल मार्ग के साथ सरथल और उसके आसपास के इलाकों में इस समय भी बर्फ से लदे पहाड़ों का पर्यटक मजा ले सकते हैं। मैदानी इलाकों में पारे में उछाल के बीच सरथल तक सड़क का खुलना पर्यटकों के लिए सौगात से कम नहीं है। ऐसा तब है जबकि बीते वर्ष सरथल में पर्यटन सीजन पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण प्रभावित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें