फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप की बोरिंग का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। तरफबाला पंचायत के मीरपुर जग्गों गांव में व्याप्त पानी की समस्या के समाधान के लिए डीप बोर हैंडपंप का काम शुरू हो गया है। ग्राउंड वाटर डिपार्टमेंट की ओर से करवाई जा रही बोरिंग का शुभारंभ नगरी ब्लॉक से जिला विकास परिषद सदस्य संदीप मजोत्रा ने किया। जिसका पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वागत किया है।
विज्ञापन

जिला विकास परिषद के सदस्य ने बताया कि गांव में जल शक्ति विभाग की ओर से की जाने वाली पानी की आपूर्ति अनियमित होने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ता था। क्योंकि गांव में पहले से लगे हैंडपंपों से पानी की निकासी कम थी। जिसके कारण यहां लोगों को पानी के लिए कई सालों से परेशान होना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए उन्होंने एक हैंडपंप उक्त गांव को दिया है। जिसकी बोरिंग का काम दो-तीन दिनों में पूरा हो जाएगा। इसके बाद जल्द पानी की उपलब्ध के लिए हैंडपंप की सारी मशीनरी फिट कर दी जाएगी। जिससे समस्या का समाधान हो जाए।
इस मौके पर मौजूद गांव के सरपंच रणधीर सिंह ने जिला विकास परिषद के सदस्य की ओर से पेयजल संकट का समाधान करने के लिए की गई पहल का स्वागत किया है। कहा, हैंडपंप लग जाने से गांव के 150 से ज्यादा परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। इस मौके पर पंच विजय कुमार के अलावा सुदेश कुमार, सतपिंदर कुमार, श्रवण कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें