फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। मडून पंचायत में बिजली की पर्याप्त आपूर्ति न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से उनके मोहल्ले में अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण सुरजीत सिंह ने बताया कि उनके मोहल्ले में 25 केवी का ट्रांसफार्मर कई वर्ष पूर्व स्थापित किया गया था, लेकिन लोड ज्यादा होने के कारण लो वोल्टेज से काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। दीप सिंह ने बताया कि कई बार बिजली विभाग को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया।
प्रदीप सिंह, राजेंद्र सिंह, नरेश सिंह ने बताया कि मौजूदा समय में मोहल्ले के 70 घरों और 1000 से अधिक आबादी को लो वोल्टेज के कारण पिछले कई समय से परेशानी उठानी पड़ रही है। मोहल्ले के निवासियों को इन दिनों 100 से भी कम वोल्टेज मिल रही है, जिसके चलते बिजली उपकरण नहीं चल पाते हैं। लोगों ने जल्द अधिक क्षमता वाला नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें