बसोहली। जिला विकास परिषद के अध्यक्ष महान सिंह ने सोमवार को सांधर लिंक मार्ग पर तारकोल डालने का काम शुरू करवाया। इस दौरान उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर ध्यान देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्य कराते समय उपयोग होने वाली सामग्री की टेस्टिंग, ऑडिट, निरीक्षण होते रहना चाहिए।
जिला विकास परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि सांधर पंचायत में इस लिंक सड़क की हालत काफी खस्ता थी। गड्ढों की वजह से आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के दौरान दुश्वारियों में इजाफा हो जाता था।