फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपाष्टमी पर गायत्री गोशाला में होगी पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बेड़िया पत्तन स्थित गायत्री गोशाला में गोपाष्टमी पर गो पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसकी जानकारी गोशाला के चेयरमैन ज्ञान सिंह पठानिया ने दी है। उन्होंने बताया कि 11 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल राकेश शर्मा और चिनाब टेक्सटाइल मिल के एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट उमेश गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

ज्ञान सिंह पठानिया ने बताया कि सनातन संस्कृति के अनुसार द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण ने गोवंश की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को उठाया था। तब से कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को गोपाष्टमी का पर्व मनाने की परंपरा है। इसे गौशाला में हर वर्ष आयोजित किया जाता है। इसमें गो माता का पूजन इस आकांक्षा के साथ किया जाएगा कि वह राष्ट्र की एकता, अखंडता के अलावा पूरी मानवता को विश्व बंधुत्व को बनाए रखने का आशीष दें।
कार्यक्रम के तहत सबसे पहले गो माता का पूजन किया जाएगा। इसके उपरांत सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सत्संग का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से गोशाला परिसर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें