फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर कमेटी के अध्यक्ष व ईओ ने करवाई फागिंग

विज्ञापन
नीलकंठ मंदिर बसोहली के प्रांगण में फॉगिंग करते नगर कमेटी के कर्मी। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बसोहली। जिले में बढ़ते डेंगू के मामले को देखते हुए बसोहली नगर कमेटी भी सतर्क हो गई है। बसोहली में भी सैनिटाइजेशन और फागिंग करवाई जा रही है। नगर कमेटी के अध्यक्ष सुमेश सपोलिया ने बताया कि रामलीला मैदान बसोहली में और सार्वजनिक स्थानों पर फांगिग करवाई जा रही है, साफ-सफाई भी रखी जा रही है ताकि स्वच्छता बनी रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन हो रहा है यहां स्टेज इत्यादि लगाई गई है, वहां भी रोजाना साफ-सफाई और सैनिटाईजेशन कराया जा रहा है। ताकि डेंगू व अन्य किसी भी तरह की बीमारी की कोई आशंका ना रहे और साफ-सफाई बनी रहे। वहीं, बसोहली नगर के सार्वजनिक स्थानों और अन्य वार्डों को भी सैनिटाइज किया जा रहा है। अटल सेतु समेत अन्य स्थानों पर भी फागिंग करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें