घोडल नगाली से चंडी माता मंदिर के लिए रवाना हुई छड़ी यात्रा में शामिल भक्त। संवाद
- फोटो : KATHUA
बसोहली। सोमवार को घोडल नगाली से चंडी माता कुंड की विशाल छड़ी यात्रा माता के दरबार की ओर रवाना हो गई। जिसमें भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। माता के भक्तों ने हाथ में त्रिशूलिया लेकर कठिन रास्तों से होकर माता के दरबार तक पहुंचने का सफर तय किया। मंदिर के पुजारी धनीराम की अध्यक्षता में यह छड़ी यात्रा रवाना हुई। जिन-जिन स्थानों से यह छड़ी यात्रा गुजरी वहां माता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
पुजारी धनीराम ने बताया कि आज रात्रि को तहसील बनी के गला इलाके में इस यात्रा को विश्राम दिया जाएगा और दूसरे दिन मंगलवार सुबह दस बजे चंडी माता दरबार नुकनाली में पहुंचकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद तीसरे दिन यह यात्रा वापस रवाना होगी। और रात्रि को बाघों का नामक स्थान में विश्राम करेगी। वहीं बुधवार सुबह चंडी माता कुंड को वापस आ जाएगी। यात्रा में शामिल लोगों के लिए खाने पीने की व्यवस्था का प्रबंध चंडी माता कमेटी के सदस्यों की ओर से किया गया है।