बिलावर स्थित बिल्केश्वर महादेव मंदिर में उमड़े भक्त। संवाद
- फोटो : KATHUA
बिलावर। कार्तिक महीने के जेष्ठ सोमवार को बिलावर कस्बे मे स्थित बिल्केश्वर महादेव मंदिर में इलाके के कई लोगों ने पहुंचकर जलाभिषेक किया। सूर्य उदय होने के बाद मंदिर के बाहर भीड़ जुटना शुरू हो गई और यह सिलसिला दोपहर एक बजे तक जारी रहा। बिलावर, किशनपुर, सुकराला, बग्गन और अन्य कई इलाकों से आए सैकड़ों लोगों ने भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। सुबह आठ बजे के बाद मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गई और जलाभिषेक के लिए कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा। कई भक्तों ने इस अवसर पर लोगों में प्रसाद भी वितरित किया। बता दें कि कस्बे में स्थित विश्व प्रसिद्ध बिल्केश्वर महादेव मंदिर में यूं तो हर दिन कई इलाकों से लोग जलाभिषेक करने के लिए पहुंचते हैं लेकिन किसी भी महीने के जेष्ठ सोमवार को मंदिर में पहुंचने वाले लोगों की संख्या कई हजारों में रहती है। मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर में विराजमान भगवान भोलेनाथ की पिंडी पर जलाभिषेक करने से कई प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है।