फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई

विज्ञापन
दियाला चक में इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देते पूर्व एमएलसी व कार्यकर्ता। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 104वीं जयंती पर दियाला चक में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता इस मौके पर विशेष तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा भारत को शक्तिशाली देश बनाने में पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की अहम भूमिका रही। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई ऐतिहासिक निर्णय पूरी निडरता से लिए। जिन्होंने न केवल देश में क्रांति लाई बल्कि विश्व में भारत के प्रति राय को भी बदल दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा इंदिरा गांधी ने देश को विभिन्न क्षेत्रों में सफलता की महान ऊंचाइयों तक पहुंचाया और उनके सक्षम नेतृत्व के कारण भारत दुनिया में एक मजबूत और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरा। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के युद्ध को संभाला और जीत दिलाई । उनके नेतृत्व में भारत सोवियत शांति, मित्रता और सहयोग की संधि हुई। उनके नेतृत्व में पोखरण में पहला परमाणु परीक्षण हुआ। इसी तरह के मजबूत नेतृत्व की बदौलत ही उन्हें आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता है। इस मौके पर जुगल किशोर बाली राजीव गुप्ता, सरपंच विनय शर्मा, सतपाल शर्मा, रामेश्वर शर्मा, आदर्श शर्मा,बिशन कुमार, अजय वर्मा, स्वर्ण कुमार, मोहिंदर पाल, मदनलाल आदि मौजूद रहे।
वहीं दूसरी तरफ चड़वाल में भी कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रोमी शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही कहा कि इंदिरा गांधी एक प्रेरणादायक नेता थीं और राष्ट्र के उत्थान में उनका योगदान अहम रहा है। हमें भी उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की जरूरत है। इस कार्यक्रम में महासचिव मनीष शर्मा, महासचिव सेंटी वर्मा, पंच रविंदर खजूरिया, रणजीत सिंह आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें