फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में सीबीआई के छापे से मचा रहा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। दोपहर साढ़े बारह बजे के लगभग कठुआ शहर में सीबीआई की टीम पहुंचने की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मचा रहा। कुछ ही देर में सिटी पुलिस थाने में सीबीआई की टीम ने दबिश दे दी। शाम चार बजे तक चली कार्रवाई के बाद सीबीआई की टीम रंगे हाथों पकड़े गए एएसआई भूरी सिंह को साथ ले गई।
विज्ञापन

उधर, कार्रवाई के दौरान सिटी पुलिस थाने में किसी को भी आने जाने की अनुमति नहीं दी गई। थाना परिसर में लगभग चार घंटे तक कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। कई लोग विभिन्न कार्यों से थाने पहुंचे थे, जिन्हें संतरी ने मुख्य द्वार पर ही रोक दिया। वहीं, मीडिया को भी थाने के भीतर जाने की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें