कठुआ। लखनपुर पुलिस ने पशु तस्करी के एक और प्रयास को विफल करते हुए 12 मवेशियों को मुक्त करवाया है। मामले में एक वाहन को जब्त कर हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह लखनपुर पुलिस की टीम ने लखनपुर में नाका लगाया था। इस दौरान जांच के दौरान एक ट्रक को रोका। ट्रक जेके08सी-5037 लखनपुर से कश्मीर घाटी की ओर जा रहा था। वाहन को रशीद पुत्र तालिब निवासी कर्याने तालाब नरवाल, जम्मू चला रहा था। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान 12 पशु पाए गए। इस संदर्भ में लखनपुर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।