फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी तस्करी का प्रयास हुआ विफल, 18 मवेशी कराए मुक्त, ट्रक चालक तस्करी के आरोप में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पुलिस की लगातार सख्ती के बावजूद मवेशियों की तस्करी करने वालों को लगाम नहीं लग पा रही है। तस्कर नित नए उपाय कर पुलिस हो चकमा दे रहे हैं। शनिवार को लखनपुर पुलिस ने एक बार फिर एक ऐसे ही पशु तस्करी के प्रयास को विफल किया है, जिसमें पुलिस को चकमा देने के लिए तस्करी के लिए इस्तेमाल हो रहे ट्रक में पशु चारा लोड होना दर्शाया गया था। लेकिन, पुलिस ने तलाशी में ट्रक से 18 मवेशी बरामद करते हुए चालक को तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार लखनपुर पुलिस ने थाना प्रभारी सुमित शर्मा की अगुवाई में विशेष सूचना के आधार पर लखनपुर क्षेत्र में नाके के दौरान पंजाब से आ रहे ट्रक (पीबी11 सीएफ-8897) की जांच की। पूछताछ के दौरान ट्रक चालक ओंकार सिंह उर्फ सोनू पुत्र मंगल सिंह निवासी महानयान कोहरां अमृतसर पंजाब ने पुलिस को बताया कि ट्रक में पशु चारा लदा है। लेकिन, सूचना पर हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने उसकी बात का विश्वास न कर ट्रक की जब गहन तलाशी ली, तो 18 मवेशी लदे पाऐ। उन्हें निर्दयतापूर्वक ट्रक में लादा गया था। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मवेशियों को मुक्त कराते हुए तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें