फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर की भूमि पर कब्जे का प्रयास

Sat, 18 Mar 2017 12:54 AM IST
kathua
विज्ञापन
नहर
विज्ञापन
लखनपुर में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे चर्चा का विषय रहे हैं। यहां बड़े स्तर पर सरकारी भूमि पर भूमाफिया का कब्जा पिछले कुछ दशकों में हो चुका है। हाल के दिनों में एक बार फिर अतिक्रमणकारियों की नजर सरकारी भूमि पर है।लखनपुर नगर कमेटी की हद में रेलवे पुल से सटे नेशनल हाईवे के किनारे नए खोखे बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बीते एक सप्ताह में नगर परिषद ने एक बार तो ऐसे निर्माण हटा दिए, लेकिन बावजूद इसके अतिक्रमणकारियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि रातों रात निर्माण के लिए भूमि का समतलीकरण कर दिया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पंजाब सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से रातों रात ऐसे निर्माण की नींव तैयार हो रही है। सरकारी कार्यालय में छुट्टी के दिन को इन अवैध निर्माण के लिए निर्धारित किया गया है ताकि विभाग भी इसमें अड़ंगा न डाल सकें। नगर कमेटी लखनपुर के कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार के अनुसार  पिछले दिनों निर्माणाधीन अवैध ढांचे ढहा दिए गए थे। इसके  बाद भी नेशनल हाईवे के  किनारे अतिक्रमण के प्रयास की खबर है। विभाग इस पर लगातार नजर बनाए हुए है और उसका कहना है कि किसी भी सूरत में नए अवैध निर्माण नहीं होने दिए जाएंगे।

जिला उपायुक्त रमेश कुमार ने बताया कि इस मामले में जांच के लिए टीम गठित की जाएगी। जिले की भूमि पर अवैध निर्माण को हर हाल में होने से रोका जाएगा। जरूरत पड़ने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल लखनपुर की हद में कश्मीर कनाल की देखरेख की जिम्मेदारी पंजाब सिंचाई विभाग की है। पूर्व में पंजाब और जम्मू कश्मीर के बीच हुए करार के अनुसार पंपिंग स्टेशन से पानी हासिल कर पंजाब सिंचाई विभाग चुकंदर फीडर तक इसे सप्लाई करता है। इसी पंपिंग स्टेशन से रावी तवी सिंचाई विभाग और जम्मू कश्मीर सिंचाई विभाग भी खेतों के लिए पानी हासिल करता है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें