फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफेद चादर से ढंक गईं चोटियां

Fri, 17 Mar 2017 12:54 AM IST
kathua
विज्ञापन
कठुआ जिले के दूरदराज इलाके का विहंगम नजारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बर्फबारी से अधिकतर पहाड़ों की चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढंक गई हैं। वहीं मैदानी इलाके में बूंदाबांदी होने और शीतलहर चलने से मौसम काफी ठंडा हो गया है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव और कांगड़ी का सहारा ले रहे। पिछले चंद दिनों में सब डिवीजन के पहाड़ी इलाके के अधिकतर भागों में काफी बर्फबारी हुई है। इसकी वजह से दूरदराज के कई गांवों का आपस में संपर्क टूट गया है।
विज्ञापन
  बर्फबारी के कारण बिजली और पेयजल सप्लाई भी कई स्थानों पर बाधित हुई है। चौचरू गला, देरी गला, सेरी गला के अलावा टग्गर, धमान, सदरोता, डुग्गन आदि गांवों में चारों तरफ बर्फ की चादर बिछ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कई सालों के बाद मार्च महीने में इस प्रकार की बर्फबारी इलाके में हुई है। इससे लोगों की दिक्कतों में इजाफा हो गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें