फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शिव भक्तों ने शहर में निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शिव लंगर कमेटी कठुआ की ओर से वार्ड पांच शिव मंदिर में सोमवार को होने वाले मूर्ति स्थापना समारोह के उपलक्ष्य में कलश यात्रा का आयोजन अध्यक्ष अमरनाथ के नेतृत्व में किया गया। शनिवार को भारी बारिश के बावजूद महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश रखकर भजन कीर्तन करते हुए कलश यात्रा में हिस्सा लिया। मंदिर प्रांगण से शुरू हुई शोभायात्रा शहर के विभिन्न बाजारों और मोहल्लों से होती हुई वापस मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई।
विज्ञापन

अमरनाथ और दिवाकर शर्मा ने बताया कि पहले यह मंदिर की हालत सही नहीं थी। मंदिर भी काफी छोटा था लेकिन शहरवासियों के सहयोग से इस मंदिर को भव्य बनाया गया है, जहां शिवरात्रि पर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इससे पूर्व सोमवार को वार्ड पांच शिव मंदिर में भगवान शिव, भगवान हनुमान और लक्ष्मी नारायण भगवान की मूर्तियों को स्थापित किया जाएगा। इसके चलते आज कलश यात्रा निकाली गई। उन्होंने बताया कि अब लगातार मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे, जोकि सोमवार तक जारी रहेंगे। उसके बाद सोमवार को पूर्ण विधि विधान से मूर्ति स्थापना अनुष्ठान किया जाएगा और दोपहर को भंडारा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें