फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलावर: लो वोल्टेज, सड़क, पानी की समस्या उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। ब्लाक दिवस पर मांडली में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना गया। जलशक्ति विभाग के मांडली स्थित विश्रामगृह में आयोजित बैठक के दौरान जिला उपायुक्त राहुल यादव के साथ-साथ जिला विकास परिषद के अध्यक्ष महान सिंह भी मौजूद रहे। जिला विकास परिषद मांडली की सदस्य नीरू बाला ने दूरदराज इलाके धनु परोल, लाहडी, नजोत और गढ़ गांव में वेटरनरी सब सेंटर बनाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने लाहडी से कडेतर गांव को जोड़ने वाली सड़क की जल्द मरम्मत करने की मांग की। वहीं कई पंचायतों में पेयजल की समस्या से अधिकारियों को अवगत करवाया। कोहग पंचायत के सरपंच अमरीक सिंह ने कोहग से टिल्ला वाया लाहड़ी के लिए सड़क का निर्माण करने की मांग की। इस मौके पर कई लोगों ने मनरेगा के तहत किए गए विकास कार्यों के बकाया भुगतान करने की मांग रखी।
कुछ प्रतिनिधियों ने लो वोल्टेज और पेयजल की समस्या से अवगत करवाया। साथ ही जल्द समाधान की मांग की। डीसी ने आश्वासन दिया कि मांगों पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई मांगें सरकार के समक्ष भी रखी जाएंगी। जिन इलाकों को सड़क संपर्क से नहीं जोड़ा गया है, उन इलाकों को सड़क संपर्क से जोड़ने के लिए जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर एडीसी संदेश कुमार, इलाके के जनप्रतिनिधि और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें