फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर लगाकर की दिव्यांगों के स्वास्थ्य की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। एडीआईपी, असिस्टेंट टू डिसेबल पर्सन योजना के तहत समाज कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को दिव्यांगों के स्वास्थ्य की जांच करवाई गई।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में लगाए गए शिविर में कई पंचायतों के दिव्यांगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य की जांच कराई। इस दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 190 विकलांगों के स्वास्थ्य की जांच की।
समाज कल्याण विभाग के तहसील अधिकारी राजेश कुमार ने बताया के डॉक्टरों के मूल्यांकन के बाद जो दिव्यांग सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए सही पाए जाएंगे, उन्हें विभाग की ओर से कृत्रिम अंग और अन्य सहायता प्रदान की जाएगी। बताया कि वीरवार को गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा में भी शिविर का आयोजन किया जाएगा। जो लोग दिव्यांग हैं और योजनाओं का फायदा लेना चाहते हैं, वह शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांगों को अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के देशराज, कुलदीप कुमार, सरपंच प्रवीण रैना, सरपंच ललित शर्मा, सहित ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल बिलावर और बग्गन के चेयरमैन और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें