फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोषण अभियान कार्यक्रम में हुई गर्भवती महिला की गोद भराई

विज्ञापन
पोषण अभियान के तहत गर्भवती महिला की गोद भराई करती डिप्टी डायरेक्टर आईसीडीएस जम्मू टीना महाजन व अ? - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। पोषण अभियान के तहत कठुआ स्थित सीडीपीओ कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर आईसीडीएस प्रोजेक्ट जम्मू की डिप्टी डायरेक्टर टीना महाजन मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विभाग की डीपीओ ऋतु महाजन की अध्यक्षता में आयोजित इस ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को पोषण के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि विभाग महिला स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए पोषण अभियान के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। 1 सितंबर से 30 सितंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के साथ ढाई वर्ष तक के बच्चों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें महिलाओं को अपने साथ अपने बच्चे के पोषण के बारे में जानकारी दी जा रही है।
उन्होंने उपस्थित महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए जागरूक रहने के साथ क्षेत्रीय व मौसमी फलों का उपयोग करने और योग को अपनाने की नसीहत दी। इस मौके पर कार्यक्रम में भाग लेने आई गर्भवती महिला शालू देवी की गोद भराई की गई। जिसमें विभाग ने उन्हें यूट्रस न्यूट्रीशियन किट दी गई। कार्यक्रम में सीडीपीओ बरनोटी कमलेश लखनपुरिया, सीडीपीओ कठुआ शांति देवी, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जिला सहसंयोजक सोनिका घई ने भी उपस्थित महिलाओं को पोषण के महत्व के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें