फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफनते नाले को पार करते समय मां के हाथ से छूटा शिशु लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। दूरदराज लोहाई मल्हार इलाके में एक उफनते नाले को पार करते समय महिला के हाथ से उसका छह महीने का नवजात शिशु छूट कर पानी में बह गया, जिसका अभी तक कोई पता नहीं चला है। महिला अपने पति के साथ 6 महीने के शिशु को साथ लेकर अपने घर लोअर थल को जा रही थी। इसी दौरान लोहाई नाला पार करते समय महिला का पैर फिसल गया और उसके हाथ से नाबालिग शिशु छूट कर पानी में बह गया।
विज्ञापन

दंपती ने शिशु को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन नाले में अधिक बाढ़ होने से शिशु का कोई पता नहीं चला पाया। यह हादसा शुक्रवार शाम 5:30 बजे के करीब हुआ। दंपती ने शाम 6:00 बजे अंधेरा होने तक शिशु को ढूंढने का पूरा प्रयास किया, लेकिन शिशु का कोई पता नहीं चला। इसके बाद महिला ने इसकी सूचना मल्हार पुलिस थाने में दी। शनिवार को पुलिस की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया और लापता हुए शिशु को ढूंढने का पूरा प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक शिशु का कोई पता नहीं चल पाया है। पीड़ित दंपती अब्दुल कयूम और सारिया बेगम ने बताया कि वह अपने घर की तरफ लौट रहे थे कि अचानक यह हादसा हो गया। मल्हार पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है और नवजात को ढूंढने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें