फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का किया आयोजन

विज्ञापन
द्रमणी में आयोजित फिट इंडिया रंन में भाग लेते युवा, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
रामकोट। द्रमणि पंचायत में नेहरू युवा केंद्र ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक रोहित वर्मा और अनादिका महाजन ने इस प्रोग्राम की शुरुआत की।
विज्ञापन

इसमें शुरुआत में युवाओं को करीब 20 मिनट तक वार्मअप कराया गया। इसके बाद युवाओं ने एक किलोमीटर की दौड़ लगाई। सरपंच जोगिंदर कुमार ने युवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एक किलोमीटर दौड़ में अव्वल आने वाले युवाओं को सरपंच ने पुरस्कार दिए। 150 युवक और युवतियों को प्रधानमंत्री के इस फ्रीडम रन के प्रोग्राम पर जागृत किया गया।
हिमायत के इंचार्ज दशारथ रहमान ने युवाओं को नशे से दूर रहने, कोविड-19 की जारी गाइडलाइंस का पालन करने, पेड़ पौधे लगाने और अपने पर्यावरण को बचाने और साफ सुथरा रखने की सलाह दी। फ्रीडम रन में भारत माता की जय, वंदे मातरम, फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज, आदि नारे गूंजे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें