आजादी का अमृत महोत्सव के तहत होने वाली राष्ट्रीय गान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान का पुरुस्कार ह?
- फोटो : KATHUA
कठुआ। जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में हुई राष्ट्रगान प्रतियोगिता में जिले के डीएवी कॉलेजिएट स्कूल के बच्चों ने प्रथम स्थान हासिल किया है। पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रहने पर स्कूल में एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रगान प्रतियोगिता में स्कूल का प्रतिनिधित्व करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधन ने सम्मानित किया।
विद्यार्थियों की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए अध्यक्ष कीर्ति भूषण महाजन ने कहा कि मौलाना आजाद स्टेडियम में हुए इस आयोजन में स्कूल के बच्चों ने प्रथम रहते हुए 25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के अलावा ट्रॉफी हासिल की है। उपराज्यपाल के आयोजित इस कार्यक्रम में जहां उनके सलाहकार फारूख खान मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे, वहीं उनके विद्यार्थियोें का इस तरह किया गया प्रदर्शन काफी उत्साहजनक है। यह इस बात का सूचक है कि स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए परंपरागत शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों के लिए शिक्षक बहुत मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के इस तरह के प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी अपने इस तरह के प्रयास को बनाए रखने के लिए कहा।