फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने से बंद पड़ा है एटीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। पिछले एक महीने से जेके बैंक गुड़ा कल्याल में एटीएम के शटर बंद रहने से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुड़ा कल्याल के व्यापारी निर्मल सिंह ने बताया कि पिछले एक महीने से एटीएम सुविधा बंद होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
विज्ञापन

उनका कहना है कि कभी नेटवर्क के खराब होने से उपभोक्ता रुपये नहीं निकाल सकते, तो कभी कोई अन्य खराबी एटीएम में रहती है। त्योहारी सीजन के चलते जम्मू कश्मीर बैंक की गुड़ा कल्याल शाखा के साथ लगाए गए एटीएम के नहीं चलने से उपभोक्ता परेशान हैं। दुकानदार चंचल सिंह न ने बताया कि गुड़ा कल्याल में स्थापित किए गए एटीएम खाली होने के कारण उन्हें कई तरह से परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा है, उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। करियाना के दुकानदार मितुल गुप्ता ने बताया कि वह एक दुकान करते हैं लेकिन कई बार उन्हें पैसे निकालने के लिए गुडा कल्याल एटीएम में जाते हैं लेकिन एटीएम बंद रहने के कारण उनके व्यापार पर प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एटीएम खाली होने के कारण उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन कई लोग एटीएम के चक्कर लगाते हैं, लेकिन एटीएम का शटर बंद होने के कारण लोग निराश होकर वापस चले जाते हैं । लोगों ने बैंक प्रबंधकों से मांग की है की सभी बैंक अपने कार्य प्रणाली में सुधार करें जिससे त्योहारों के सीजन में लोगों को एटीएम से कैश उपलब्ध हो सके और लोगों को खाली हाथ ना लौटना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें