हटली मोड़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार चोरी के आरोपी, विज्ञप्ति।
- फोटो : KATHUA
कठुआ। शहर व आसपास के इलाकों में अलग-अलग चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के दो आरोपियों को औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर यशपाल शर्मा के अनुसार दोनों ही आरोपियों ने शहर व आसपास के क्षेत्र में कई चोरियों को अंजाम दिया है। इनकी काफी समय से पुलिस को तलाश थी। गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान महबूब अख्तर और इरशाद अहमद दोनों निवासी डोडला बसोहली के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार करने पर पूछताछ में पहले तो दोनों ही चोर किसी भी घटना में शामिल होने से इंकार करते रहे। लेकिन, सख्ती की गई तो उन्होंने कुछ चोरी के मामलों को स्वीकार किया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक सोने की अंगूठी, तीन कैमरे और एक जोड़ी चांदी की पायल बरामद की है। आरोपियों का किसी अन्य मामले में संलिप्त होने से इंकार नहीं किया जा सकता। इसलिए, पूछताछ जारी है।