फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग ने किसानों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। कृषि विभाग की ओर से वीरवार पल्लन पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को कई प्रकार की योजनाओं के बारे में बताया गया। इस अवसर पर विभाग के एपीओ अजय शर्मा ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान योजना सहित अन्य कई प्रकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी और इन योजनाओं का लाभ लेने को कहा।
विज्ञापन

एईओ फिंतर संजय शर्मा ने शिविर में मौजूद किसानों को आर्गेनिक खेती के साथ लेमन ग्रास की खेती करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर किसानों को फसलों में लगने वाली बीमारियों की रोकथाम के बारे में भी जानकारी दी गई। कृषि विभाग की ओर से शिविर में मौजूद करीब 100 किसानों को निशुल्क हाइब्रिड सब्जियों के बीज भी उपलब्ध करवाए गए। इस मौके पर पंचायत के प्रतिनिधियों सहित कृषि विभाग के अनिल गुप्ता, विनय गुप्ता, मनोज गुप्ता, नरेश शर्मा, गुरदीप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें