फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारबंदी के आगे जमीन की निशानदेही के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। ब्लॉक दिवस पर लोगों की समस्याएं सुनने के बाद मंडलायुक्त राघव लंगर ने अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर बीएसएफ की मनियारी पोस्ट पर जाकर तारबंदी के आगे की जमीन का जायजा लिया। यहां अधिकारियों से विचार विमर्श करते हुए उन्होंने तारबंदी के आगे की जमीन पर खेती कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो लोग तारबंदी के आगे खेती करते हैं, उन्हें अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए। एसडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि जमीन की निशानदेही की जाए, ताकि किसानों की कितनी जमीन है और सरकारी कितनी इसका पता चल सके। इसी दौरान उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से यह जानकारी भी ली कि यहां कौन सी फसल लगाई जा सकती है, जिससे किसानों को ज्यादा से ज्यादा फायदा हो।
पत्रकारों से बात करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि तारबंदी के आगे खेती को लेकर एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। बीएसएफ के सहयोग से जहां खेती के लिए किसानों को प्रेरित करने के लिए कृषि और बागवानी विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया है। पिछले साल भी यहां खेती की गई। अच्छी पैदावार हुई थी। किसान भी चाहते हैं कि इस जमीन को खेती के लिए इस्तेमाल किया जाए। एक्शन प्लान बनाया जा रहा है, जिससे निश्चित रूप से यहां खेती से किसानों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें