फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर बीस हजार जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। प्रदेश में एक बार फिर बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बीच जिले में अबतक 64 फीसदी लोग ही कोरोना से बचाव की दूसरी डोज लगा पाए हैं। सोमवार को भी जिले में लगभग 52 सौ लोगों को कोरोना से बचाव की डोज लगाई गई है, जिनमें 18 से 44 आयु वर्ग के 4040 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण को तीसरी लहर की दस्तक से पहले पूरा करने के लक्ष्य की बात करें, तो जिले के बसोहली ब्लाक में जहां दूसरे चरण का 81 फीसदी से अधिक टीकाकरण कर लिया गया है। वहीं बनी ब्लाक इस बार फिर सबसे पीछे है। यहां दूसरे चरण का टीकाकरण 45 फीसदी भी नहीं हो पाया है। कठुआ ब्लाक में भी टीकाकरण 68 फीसदी ही हो सका है।
उधर, कठुआ पुलिस ने कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। सोमवार को जिले में 64 ऐसे लोगों के चालान काटे, जो नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। इनसे 20 हजार 4 सौ रूपए जुुर्माना भी वसूला गया है। एसएसपी कठुआ रमेश चंद्र कोतवाल ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाए इसके लिए यह अभियान रोजाना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें