कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखनपुर स्थित आरटीओ कार्यालय के पास ट्रक के साथ कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार में सवार एक परिवार के पांच सदस्यों के अलावा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं और एक 8 माह का शिशु शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रविवार देर रात को हुए इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जीएमसी कठुआ में पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर हालत को देखते ह़ुए प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान अंकित वर्मा(27) पुत्र राकेश वर्मा, सोनिया वर्मा(45) पत्नी राजेश वर्मा, हनी वर्मा(18) पुत्र राजेश वर्मा, शिल्पा वर्मा(23) पुत्री अंकित वर्मा और 8 माह के रुद्राक्ष वर्मा पुत्र अंकित वर्मा सभी निवासी पीर मीठा जम्मू और 43 वर्षीय सुनील बाग पुत्र संतोख बाग निवासी गोरख नगर बावे जम्मू के रूप में हुई है।