फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर शाम तक गुल रही बिजली, कारोबारी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल के कई इलाकों में बिजली विभाग की ओर से जारी किए गए शटडाउन के निर्धारित समय के अनुसार बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो पाई। इसके चलते बिजली पर निर्भर कारोबारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को शटडाउन का समय सुबह 9:00 से 3:00 बजे तक था, लेकिन शाम 7:15 बजे तक कई इलाकों में बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो पाई थी। बिजली पर निर्भर कारोबारी नरेश कुमार, प्रेमलाल, सुदर्शन, विक्रम और रंजीत ने बताया के कई दिनों से अघोषित बिजली कटौती और निर्धारित बिजली कटौती के कारण दिक्कतें उठानी पड़ रही है।
उन्होंने कहा कि कई प्रकार के ऑर्डर बुक किए हैं। लेकिन सही समय समय पर बुक किए हुए आर्डर का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। कारोबारियों ने कहा कि हर महीने बिजली बिलों का समय से भुगतान करने के बावजूद सही प्रकार से बिजली सुविधा प्रदान नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

बिजली पर निर्भर कारोबारियों और अन्य लोगों ने सरकार से मांग की है कि निर्धारित बिजली कटौती के समय और शटडाउन के निर्धारित समय के तहत ही बिजली कटौती की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें