बिलावर। फिंतर-बिलावर सड़क पर देवल गांव में कार के सड़क किनारे पलटने से उसमें सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे उपजिला अस्पताल में पहुंचाया, जहां से जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
हादसा रविवार शाम साढ़े छह बजे के करीब हुआ, जब कार चालक किसी काम से बिलावर गया था। जब लोगों को घटना का पता चला तो उन्होंने घायल कार चालक को उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। घायल कार चालक की पहचान करतार सिंह(40) निवासी मालती गांव के तौर पर हुई है।